Loading...
अभी-अभी:

युवा कांग्रेस ने निकाली पोल खोल यात्रा

image

Oct 6, 2017

रायपुर : कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जन विरोधी व गलत नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। इसके तहत युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को पोल—खोल यात्रा निकाली। इसमें लोगों को सरकार गलत नीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया।

बालोद में युवा कांग्रेसियों ने झलमला से कलेक्टोरेट तक नारेबाजी के साथ पैदल यात्रा की। युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, आउटसोर्सिंग, महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, बिजली बिल में वृद्धि, बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ विरोध किया।

कांग्रेसियों ने राज्य में पूर्ण शराब बंदी, किसानों को पांच साल समर्थन मूल्य 2100 व 300 रुपए बोनस देने, कर्ज माफी, बिजली व्यवस्था सुधारने, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार व अवैध वसूली बंद करने की मांग भी की। इसके साथ ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

बालोद शहर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र भुआर्य ने बताया कि पोल—खोल यात्रा के बाद कलेक्टर को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने की मांग की गई।