Loading...
अभी-अभी:

कोरियाः दहेज के सामान को लेकर उठे विवाद में दामाद ने किया ससुर का कत्ल

image

Apr 28, 2019

अजय गुप्ता- विगत वर्षों से कोरिया जिले में क्राइम रिकॉर्ड अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाने की होड़ में है। हर तीसरे दिन के भीतर एक हत्या, लूट, रेप जैसी घटना आम हो गयी है। इसी क्रम में पटना थाना अंतर्गत ग्राम कसरा में दहेज के समान के विवाद में एक बिटिया के पिता की चढ़ गई बलि।

बीती शाम ग्राम कसरा में अम्बिका साहू अपनी बेटी के ससुराल गया हुआ था। वहां बेटी को दहेज में दिए समान वापस मांगने पर बेटी के ससुराल पक्ष वालों से झगड़ा हो गया। इधर आवेश में आकर अम्बिका साहू के दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  वहीं उसके माता-पिता ने भी लाठी डंडों से बेरहमी से अम्बिका को पीटना शुरू कर दिया, जिससे अम्बिका ने वहीं दम तोड़ दिया।

पुलिस प्रशासन, कानून का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सूरजपुर ग्राम बंजा का रहने वाला अंबिका साहू ने अपनी बेटी का ब्याह कसरा में किया था। बेटी व दामाद में अनबन होने की वजह से अम्बिका दहेज का सामान वापस लेने अपने बेटी के घर कसरा आया हुआ था। इसी बीच दहेज के सामान को लेकर दामाद, समधी व समधन से विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे दामाद, उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है। बहरहाल लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से साफ है कि कोरिया जिले में लगातार क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ते जा रहा है और पुलिस प्रशासन, कानून का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा है।