Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी पर झूठ बोलने के आरोप के साथ भाजपा ने दिया देशव्यापी धरना

image

Dec 20, 2018

अरविंद दुबे : राफेल फाईटर प्लेन मुद्दे पर राहुल गांधी पर झूठ बोलने के आरोप के साथ भाजपा ने बुधवार को देश व्यापी धरना दिया। जबलपुर के सिविक सेंटर में भी भाजपा के स्थानीय नेता ईकट्ठा हुए और कांग्रेस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया की मोदी सरकार के द्वारा फ्रांस से फाईटर प्लेन राफेल के लिए किये गए समझौते में किसी भी तरह की रिश्वत न तो ली गयी और न ही किसी को दी गयी है। इसके अलावा अनिल अंबानी की कंपनी को भारतीय सहयोगी के तौर पर प्रस्तुत करने में मोदी सरकार ने सिफारिश की है।

भारत सरकार के इस पक्ष से सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जतायी है और इस पूरी डील में मोदी सरकार को क्लीन चिट दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया की एक दिनी धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंप कर राहुल गांधी से स्तीफे की मांग की गयी है।