Loading...
अभी-अभी:

नपा विभाग में करीब 50 हजार से अधिक की राशि के हेरफेर होने की चर्चा जोरों पर

image

Dec 20, 2018

भूपेंद्र सेन : बड़वाह नगर पालिका परिषद बड़वाह के राम भरोसे संचालित होने की चर्चा नगर में विगत माह से चल रही है यह चर्चा इन दिनों सही साबित होती नजर आ रही है।नपा के राम भरोसे चलने का मुख्य कारण नपा सीएमओ संतराम चौहान का समय अनुसार विभाग में उपस्थित नही होना है। जिसके चलते नपा विभाग में करीब 50 हजार से अधिक की राशि का हेर फेर होने की चर्चा जोरों पर चल रही है।

इस राशि का कर्मचारी द्वारा कैश बुक में जमा नही करने के साथ ही  रसीदे भी नही होना पाया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा दीपावली के दौरान नगर में लगने वाली फटाका दुकानो की नीलामी की गई थी जिसके अंतर्गत करीब 2 लाख 68 हजार रुपये की राशि से दुकानें नीलाम की थी।जिसकी लगभग 34 हजार रुपये की राशि नपा के केश बुक में जमा नही होने के साथ ही इस राशि की रसीदे भी नही काटी गई ।इसके अलावा नामान्तरण शुल्क,विलंब शुल्क,मिलना शुल्क की करीब 18 हजार 528 रुपये की राशि जमा नही होने के उपरांत रसीदे भी नही बनाई गई ।वही सूचना के अधिकार के अंतर्गत करीब 1 हजार 65 रुपये भी जमा नही होने के साथ रसीदों का अभाव पाया गया है।

जिसकी जांच नपा सहायक राजस्व निरक्षक सुंदरलाल चौहान द्वारा की जा रही है।इस अनियमितता में नपा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पद्स्य मंगेंद्र पिता विक्रमसिंह रावत की लापरवाही बताई जा रही है। इस मामले में सीएमओ संतरामसिंह चौहान ने जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मंगेंद्र रावत द्वारा कुछ शुल्क की रसीदे नही काटी है जिसमे व्रक्ष काटने के दौरान काटने वाली रसीदे नही बनाई है जिसकी जांच करवाई जा रही है।