Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 19 जिलों के बदले गए कलेक्टर

image

Jan 4, 2024

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। राज्य सरकार ने देर रात अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि, रायपुर समेत कई जिलों के अफसर बदले गए हैं। राज्य सरकार ने कलेक्टरों के अलावा सचिव स्तर पर ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।

आपको बता दें कि, गौरव कुमार सिंह रायपुर के नए कलेक्टर होंगे,

विपिन मांझी होंगे नारायणपुर के नए कलेक्टर

अभिजीत सिंह कांकेर के कलेक्टर होंगे

डॉ सर्वेश्वर भूरे को सचिव छग राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया

अनुराग पांडेय बीजापुर कलेक्टर बनाए गए

भोसकर विलास संदिपान सरगुजा कलेक्टर होंगे

रणबीर शर्मा बेमेतरा के नए कलेक्टर होंगे

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सचिव,लोक सेवा आयोग में पदस्थ किया गया

संजय अग्रवाल राजनांदगाँव कलेक्टर होंगे

नम्रता गांधी को धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया गया

अजीत वसंत कोरबा कलेक्टर होंगे

इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल बालोद के नए कलेक्टर