Loading...
अभी-अभी:

ट्रक चालकों की हड़ताल को लेकर एक्शन मोड में साय सरकार

image

Jan 3, 2024

छत्तीसगढ़ में ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के जरिए बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम साय ने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए। जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे।

सीएम साय ने कहा कि, हालात बिगड़ने पर सीधे कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी भ्रामक जानकारी न फैलने पाए, और जनता तक सही जानकारी पहुंचे, इसके लिए अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी शामिल हुए।