Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने दिया बेटे को जन्म, पोते को देखकर बोलीं- कैसे हो हीरो

image

Jan 3, 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी 6 फरवरी को ख्याति वर्मा से हुई। ख्याति वर्मा का परिवार बलौदाबाजार का रहने वाला है। उनकी शादी में रायपुर में देश भर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा था।

काका के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनका एक पोता है। उनके बेटे चैतन्य बघेल और बहू ख्याति बघेल को भिलाई के एक निजी अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इस खुशखबरी के मिलते ही मुख्यमंत्री को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री बघेल भी अपनी पत्नी के साथ पोते से मिलने अस्पताल पहुंचे। उसे देख मुख्यमंत्री ने कहा- कैसे हो हीरो?

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर पोते के जन्म की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं दादा बन गया हूं। सीएम के बेटे चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। दादा बनने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर से रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने अपने पोते को गोद में ले लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू और चैतन्य बघेल की पत्नी ख्याति बघेल को मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा होने पर भिलाई के निजी अस्पताल शास्त्रीनगर के बीएम शाह अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां ख्याति बघेल ने सुबह करीब 9 बजकर 42 मिनट पर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां-बेटे को डॉ. नम्रता की निगरानी में रखा गया है।