Loading...
अभी-अभी:

सोनाक्षी सिन्हा का 34 वां बर्थडे, 'दबंग' के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम किया था

image

Jun 2, 2021

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का आज  34वां बर्थडे है। भारतीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। वे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपना मुकाम हासिल कर लिया है। सोनाक्षी शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सबसे छोटी संतान हैं। उनके अलावा शत्रु के दो जुड़वां बेटे लव और कुश हैं। सोनाक्षी की मां का नाम पूनम सिन्हा है।

मुंबई से की पढ़ाई

सोनाक्षी ने अपनी स्कूलिंग आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की, जबकि श्रीमती नाथीबाई दामोदरदास ठाकरसे यूनिवर्सिटी मुंबई से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

https://twitter.com/DharmaMovies/status/1399950233992273922

'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री

'दबंग' के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो वजन कम किया था। दबंग गर्ल के नाम से जानी जाने वाली सोनाक्षी ने साल 2010 की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जिसमें उनके को-स्टार सलमान खान थे। इसके बाद वे 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ़ सरदार', 'दबंग -2', 'लुटेरा', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बुलेट राजा', और 'आर राजकुमार' जैसी सफलतम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'हॉलिडे :अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'एक्शन जैक्सन' और 'तेवर' जैसी फिल्मों में ही नज़र आ चुकी हैं।