Jan 22, 2023
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चा में हैं क्रिकेटर केएल राहुल संग दोनों की लगातार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों 23 जनवरी को मुंबई में शादी रचा रहे हैं। अथिया और राहुल की शादी से नया अपडेट सामने आया है। ये शादी कहां, कब और क्या क्या तैयारी है.. इन तमाम सवालों के जवाब मिल चुके हैं।
सुनील शेट्टी के परिवार ने तो बिटिया की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। उनका बंगला लाइटों से चकाचक चमक रहा है। आइए बताते हैं स्टारकिड की शादी की नई डिटेल। साल 2023 में बॉलीवुड सीजन की शुरुआत अथिया शेट्टी और केएल राहुल करने जा रहे हैं शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन आज से मुंबई में शुरू हो रहे हैं।
माना जा रहा है कि ये कपल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि अधिया और राहुल के परिवार से फिलहाल ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इस बिग वेडिंग की तैयारियां सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला वाले बंगले में हुई हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ई- टाइम्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की मेहंदी की रस्म 22 जनवरी को होगी। यह रस्म घर में परिवार और रिश्तेदारों के बीच होगी। कपल ज्यादा फंक्शन नहीं करना चाहते हैं।