Loading...
अभी-अभी:

संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कांग्रेस के पूर्व MLA राजा पटेरिया का विवादित बयान

image

Dec 12, 2022

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए पीएम मोदी को मरना ही पड़ेगा। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है और एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि राजा पटेरिया मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

मुसोलिनी जैसी है कांग्रेस की सोच: नरोत्तम मिश्रा

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की सोच मुसोलिनी जैसी है। कांग्रेस पूरी तरह मायूस है और कई राज्यों में शून्य पर आ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा पटैरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अमित मालवीय ने कहा

बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि पंजाब चुनाव से पहले ही पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी खामी थी। यह गलती चन्नी के प्रशासन ने की थी। पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पाकिस्तान की मदद भी मांगी गई थी, ऐसे में कांग्रेस की नियति पर सवाल उठ रहे हैं। क्या यह कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा है?

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया लोगों को पीएम मोदी को मारने के लिए उकसा रहे हैं। यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को साफ तौर पर दर्शाता है। गांधी परिवार और कांग्रेस के नेता सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।