Loading...
अभी-अभी:

ऐतिहासिक कदम: पहली बार महिलाओं को विशेष बलों में शामिल करेगी भारतीय नौसेना, कमांडो बनेंगी महिलाएं, जानें पूरी डिटेल 

image

Dec 12, 2022

भारतीय सेना में महिलाओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना अब महिलाओं को अपने विशेष बलों में शामिल करेगी। एक ऐतिहासिक कदम के तहत पहली बार महिलाओं को सेना के किसी भी हिस्से में कमांडो के रूप में सेवा देने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

दरअसल थल सेना, नौसेना और वायुसेना की स्पेशल फोर्स में कुछ खास जवान भी शामिल होते हैं, जिन्हें बेहद कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार, अब प्रशिक्षण के बाद महिलाएं नौसेना में मरीन कमांडो बन सकती हैं,  अगर वे मानदंड पूरे करती हैं। भारत के सैन्य इतिहास में यह एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन किसी को भी विशेष बल में सीधे शामिल नहीं किया जाएगा।

कई मिशन चला सकते हैं मार्कोस

नेवी में मार्कोस को कई मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। ये समुद्र, हवा और जमीन में मिशन को अंजाम दे सकते हैं। ये कमांडो दुश्मन के युद्धपोतों, सैन्य ठिकानों, विशेष गोताखोरी अभियान और टोही मिशनों के खिलाफ गुप्त हमले कर सकते हैं। ये निशान समुद्री इलाकों में भी आतंकियों से लड़ सकते हैं।