Loading...
अभी-अभी:

नगर में आरएसएस के स्वयंसेवको ने निकला पथसंचलन, जगह जगह नगरवासियों ने की पुष्पवर्षा

image

Oct 23, 2018

अनिल डेहारिया : परासिया नगर के पेंच वेली ग्राउंड में एकत्रीकरण के बाद सैकडो की संख्या में आर एस एस के स्वयंसेवकों ने नगर की मुख्य सड़क पर पथसंचलन निकाला।

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विजयदशमी के उपलक्ष्य में आरएसएस के स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकाला। नगर के विभिन्न मार्गो से घोष की धुन पर जब स्वयंसेवक चले तो नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पों से पथसंचलन का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ हरीशचन्द्र द्विवेदी ने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह विपरीत परिस्थितियों में 1925 में डॉक्टर हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। जहां आठ दस लोगों को लेकर संघ की स्थापना हुई थी वही आज संघ पूरे विश्व में फैल चुका है। विश्व के अनेक देशों में संघ के स्वयंसेवक भारत माता की जय का उद्घोष लगा रहे है।