Jun 7, 2023
इससे पहले, राहुल गांधी ने अक्टूबर 2018 में अपनी यात्रा के दौरान यहां पूजा की थी.
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन भी करेंगी. इससे पहले, राहुल गांधी ने अक्टूबर 2018 में अपनी यात्रा के दौरान ग्वारीघाट में पवित्र नदी की पूजा की थी. प्रियंका गांधी अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. उनकी यात्रा से कांग्रेस का मनोबल बढ़ने की संभावना है जो आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार कर रही है. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि प्रियंका गांधी सुबह 10.30 बजे जबलपुर हवाईअड्डे पर उतरेंगी, जहां से वह 10.40 बजे ग्वारीघाट के लिए रवाना होंगी. सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर नर्मदा पूजन किया जाएगा. वह शहीद स्मारक भी जाएंगी और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1.30 बजे वह जबलपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.