Aug 29, 2016
जबलपुर। जबलपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जयंत मलैया का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार कर्ज ले रही है, लेकिन विकास करने के लिए कर्ज की जरूरत पड़ती है। कर्ज लेना कोई नकारात्मक बात नहीं, बल्कि ऐसा तब होता, जब सरकार कर्ज लेती और विकास नहीं करती।
उन्होने पूरे देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल पर टैक्स लेने के सवाल पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ते रहेंगे इसकी वजह प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में राजस्व के स्रोत कम हैं और पेट्रोल-डीज़ल ही प्रदेश की आय का अहम् जरिया है।