Aug 28, 2016
इंदौर। ओडिशा के कालाहांडी और बालासोर में हुई हृदय विदारक घटना को अभी देश भुला भी नहीं पाया है, कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एमवाय में भी ऐसे ही कुछ नज़ारे देखने को मिले है। यहाँ पोस्टमार्टम के लिए लाने वाले शव को परिजन खुद उठाकर लाते है। यहाँ मोर्चुरी में स्ट्रेचर की कमी के साथ ही स्ट्रेचर ले जाने वाला स्टाफ़ भी मौजूद नहीं रहता। लिहाजा परिजनों को ही अपने लोगो के शव ढोने पड़ रहे है। इससे भी बड़ी बात यह है कि यहाँ शवो को जमीन पर ही रखना पड़ता है। शव रखने की भी ठीक व्यवस्था नही है। मोर्चुरी में गंदगी पसरी है, जिसके नजदीक ही शव को रखा जा रहा है।
दरअसल करोडो रूपये खर्च कर एमवाय अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है, लेकिन इस कायाकल्प में किस कदर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, इसका जीवंत उदहारण शवो की दुर्दशा देखकर ही लगाया जा सकता है। लेकिन बड़ी बात यह है। एमवाय प्रशासन पूरे मामले से कन्नी काटते नजर आ रहा है।