Loading...
अभी-अभी:

रियो ऑलम्पिक में भाग लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों का सीएम शिवराज ने किया सम्मान

image

Dec 15, 2016

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में भारतीय महिला हॉकी टीम की उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जिन्होंने रियो ऑलम्पिक में भाग लेकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। ये महिला खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित हैं और भारतीय दल में शामिल हुई थी। इनमें प्रीति दुबे, पूनम रानी, मोनिका मलिक शामिल हैं। अनुराधा देवी अपरिहार्य कारणों से भोपाल नहीं पहुंच पाई। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सम्मानित खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि देश के लिये खेलें और देश का मान-सम्मान बढ़ायें।

मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य महिला हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक परमजीत सिंह को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने ऑलम्पिक में मेडल जीतने वाले या भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की थी। इस अवसर पर खेल मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, सचिव खेल सचिन सिन्हा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।