Loading...
अभी-अभी:

बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप से चुराई चांदी

image

Dec 24, 2022

भोपाल। अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित परिहार चौराहा पर शुक्रवार दोपहर ज्वैलरी शॉप पहुंची तीन बुर्काधारी महिलाओं ने खरीदारी के बहाने चांदी से भरा बॉक्स चुरा लिया। बॉक्स में करीब पचास हजार रुपए के चांदी के जेवरात थे। इसके अलावा सोने के कुछ मोती पर भी महिलाओं ने हाथ साफ किए है। चोरी की यह वारदात ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज पर आरोपी महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार यश सोनी पिता रमेश सोनी ( 25 ) परिहार चौराहा पर ज्वैलरी की शॉप का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी दुकान पर महिलाएं बुर्का पहनकर पहुंची।

महिलाओं ने चांदी की अंगूठी और सोने के मोती दिखाने के लिए कहा। यश सोनी ने अलग-अलग बॉक्स में भरी चांदी की अंगूठियां दिखाई। इसके बाद महिलाओं ने मंगलसूत्र बनाने के लिए सोने के मोती दिखाने की बात कही। यश उन्हें सोने के मोती दिखा रहा था। इस खरीदारी के बीच महिलाओं ने 360 ग्राम चांदी के जेवरात से भरा बॉक्स पार कर दिया। दूसरी महिला ने सोने के मोती चोरी कर लिए। इसके बाद में डिजाइन समझ नहीं आने की बात कहते हुए तीनों महिलाएं दुकान से चली गई। महिलाओं के जाने के बाद यश ने दुकान में रखा स्टॉक मिलाया तो उसे चांदी का बॉक्स और सोने के मोती कम दिखे। उसने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे और फिर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

बैंककर्मी के सूने मकान का ताला तोड़ा :

इधर पिपलानी पुलिस ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी के 42 वर्षीय अरविंद मंडलोई एसबीआई की जहांगीराबाद ब्रांच में हैं। दूसरा मकान साकेत नगर में है। जिसमें रहते हैं। पिपलानी स्थित सूने आवास में जरुरत का सभी सामान मौजूद है। समय-समय पर वह इस मकान को चेक करने के लिए भी जाते हैं। बीती 17 तारीख को वह इस मकान में गए थे, तब सब सही था। 18 तारीख को उनके पड़ोसी ने कॉल कर बताया। उन्होंने मकान पर पहुंचकर चेक किया तो सारा सामान बिखरा मिला।