Mar 30, 2023
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं से मुख्यमंत्री का रामनवमी संवाद
भोपाल, दोपहर मेट्रो महत्वाकांक्षी 'लाडली बहना' योजना के क्रियान्वयन में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं के समूह से करीब एक घंटे बात की और अपनी सरकार की महिलाओं के हित में क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं से सुझाव भी लिये। इस खास चर्चा के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रामनवमी का दिन चुना था। इस अवसर पर जनजातीय संग्रहालय के प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी चिकित्सक, स्व सहायता समूह की दीदी और छात्रा से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के प्रभाव और उन निर्णयों की पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। यह चर्चा सत्र लगभग 1 घंटे तक चला जिसमें बहनों और बेटियों ने सवालों के माध्यम से मुख्यमंत्री से महिला कल्याण से जुड़ी जिज्ञासाओं का जवाब प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों से मिलकर आज प्रसन्न हूं। आज सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, लाडली लक्ष्मी बेटी और विद्यार्थी वर्ग से बातचीत हो रही है। बेटियों और बहनों के सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। समाज बेटियों के बिना विकास नहीं कर सकता।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समाज को यह संदेश मिलता है कि बेटियां कितनी महत्वपूर्ण हैं। जहां स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर बहनें आई हैं वहीं पुलिस में उनकी भर्ती से महिला सशक्तिकरण का कार्य आसान हो रहा है। शिक्षकों के पदों पर भी वे बेहतर ढंग से कर्तव्य को निभा रही हैं। बहनों के स्व सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण का कार्य हो रहा हैधान और गेहूं की प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं। बहनों को अक्सर कुछ परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है। अतिरिक्त 7 दिन के अवकाश का प्रावधान किया गया। हमारा कर्तव्य है। कि ऐसी व्यवस्था हो जिससे बहनों को विवश और लाचार ना होना पड़े, यह समाज माताओं और बहनों का ऋणी है। वे सृष्टि का निर्माण करती हैं। उनका ऋष्टा ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन से उतार सकते हैं।
पीसीसी तक आने में थक जाते है नाथ
राज्य सरकार के प्रवक्ता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर चुटकी ली है। उन्होंने नाथ द्वारा अपने बंगले में ही बैठके बुलाने पर तंज कसा व कहा कि पीसीसी तक आते तक वयोवृद्ध कमलनाथ थक जाते है, इसलिए सभी बैठके बंगले पर ही करते है। मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है। कि आज बंगले में ही चुनावी वचन पत्र की बैठक भी बुलाई गई है। लगता है बंगले से ही वचन दिए जाएंगे और बंगले से ही निभा दिए जाएंगे वैसे भी वचन पत्र को लेकर बैठक करने की जरूरत क्या है पिछले वचन पत्र का ऊपर का कवर और तारीख बदल दे काम हो जाएगा।
उधर अयोध्या में 'अस्थाई मंदिर में आखिरी उत्सव'
रामनवमी पर अयोध्या में आज दोपहर 12 बजे भगवान राम प्रकट हुए। इसी बीच कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि सहित 10 हजार से ज्यादा मंदिरों में मंगल गीत गूंजने लगे। यहां जन्मभूमि दरबार सहित पूरे मंदिर को 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सजावट के लिए हरी पत्तियां असम - ओडिशा से मंगवाई हैं। गेंदा फूल कोलकाता जबकि ऑर्किड कनाडा से मंगाए गए हैं। अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को पीले वस्त्र, सोने का मुकुट और हार पहनाया गया है। खास बात यह है कि अस्थायी राम मंदिर में यह आखिरी जन्मोत्सव है। अगले साल यानी 2024 की रामनवमी से पहले रामलला नए मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।