Loading...
अभी-अभी:

यूपी सरकार ने किया 44 आईएएस अफसरों का तबादला

image

Jun 30, 2017

यूपी में योगी ने सरकार के 100 दिन बीतने के बाद एक बार फिर एक बड़ा प्रशासन‍िक फेरबदल किया है। वहीं सरकार ने 44 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सपा सरकार में प्रमुख सचिव सीएम अनीता सिंह को प्रमुख सचिव समग्र ग्राम्य विकास विभाग तो न वनीत सहगल को प्रमुख सचिव, खादी ग्रामोद्योग विभाग में तैनाती मिली है। 

अविनाश कृष्ण सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग,आनंद कुमार सिंह-1 विशेष सचिव राजस्व विभाग,राजेन्द्र कुमार सिंह निदेशक बाल विकास पुष्टाहार,अटल कुमार राय अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा,कनक त्रिपाठी उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण,सीताराम यादव उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण।

बीके त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा,नितिन बंसल नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी,सरोज कुमार मिशन निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,महेन्द्र बहादुर सिंह डीएम बांदा,पिंकी जोवेल विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ,राघवेन्द्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी बरेली,उदयवीर सिंह यादव सचिव राज्य सूचना आयोग लखनऊ,अनिल कुमार प्रमुख सचिव सूक्ष्य लघु मध्यम तथा निर्यात विभाग बने है।

हिमांशु कुमार स्टाम्प पंजीयन का अतिरिक्त कार्यभार,राज प्रताप सिंह अध्यक्ष पिकअप का अतिरिक्त कार्यभार,गुरदीप सिंह सिंह सदस्य राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ,भूपेन्द्र एस चौधरी विशेष सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग,आनंद कुमार सिंह-द्वितीय जिलाधिकारी संभल,वैभव श्रीवास्तव उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण,हर्षिता माथुर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर,सुधीर कुमार दीक्षित मंडलायुक्त आजमगढ़ बनाए गए है।