Loading...
अभी-अभी:

मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, 25 की मौत !

image

Jul 18, 2021

मुंबई में बीती रात भारी बारिश हुई है। अब आज सुबह बारिश रुकने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। हालाँकि एक के बाद एक तीन बड़े हादसों की सूचना आई है। जानकारी के मुताबिक बीती रात चेंबूर, विक्रोली और भांडुप में दीवार गिरने के अलग-अलग हादसों में अब तक कुल 25 लोगों की मौत की सूचना है। हालाँकि अब भी राहत तथा बचाव कार्य जारी है। आने वाले समय में मृतक संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि, एनडीआरएफ की टीमें मौत पर मौजूद हैं। जानकारी के तहत चेंबूर में बड़ा हादसा हुआ। यहां भूस्खलन के कारण दीवार का बड़ा हिस्सा झुग्गी झोपड़ियों पर गिर गया और इसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरा हादसा विक्रोली में हुआ है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1416612909426176003

भूस्खलन के कारण कई मकान ढहे...
यहां भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गयी। अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। उन्होंने भारी बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है इसमें उन्होंने लिखा है- मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में दीवार ढहने के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1416613059003486210

मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश
मुंबई और आसपास के इलाकों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण मकान ढहने की अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गयी है। केवल यही नहीं बल्कि बारिश के कारण जलभराव हो गया और स्थानीय ट्रेन सेवाएं तथा वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी है।