Loading...
अभी-अभी:

Corona Update : देशभर में कम हो रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 51,667 नए केस

image

Jun 24, 2021

देशभर में बीते 24 घंटों में आज शुक्रवार को कोरोना के कुल 51,667 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार की तुलना में तीन हजार केस कम हुए हैं। वहीं इस दौरान करीब 1,329 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 6,12,868 रह गई है। 

कोरोना से रिकवर हुए इतने मरीज
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर देशभर में अब तक 3,93,310 लोगों ने वायरस के चलते दम तोड़ दिया है। वहीं देश में वायरस से कुल संक्रमित लोग 3,01,34,445 हैं। 64,527 लोग एक ही दिन में रिकवर हुए हैं। 

देश में कुल संक्रमितों की संख्या
देश में कुल संक्रमितों में से 2,91,28,267 लोग अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं 30,79,48,744 लोगों का अब तक वैक्सीनेशन हो चुका है।