Jun 1, 2021
प्रतापगढ़ : सोशल मीडिया पर फायरिंग करती हुई दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दुल्हन जयमाल से चंद सेकेंड पहले स्टेज पर चढ़ते समय रिवाल्वर से फायरिंग करती हुई दिख रही है। बता दें कि, यह फायरिंग दुल्हन शादी के जश्न में कर रही है। फायरिंगबाज दुल्हन की करतूत देख बाराती भी हैरान रह गए। दूल्हे के भी होश उड़ गए, लेकिन दुल्हन ने फायरिंग कर शादी के खुशी का इजहार करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।