Loading...

Uttarakhand Election 2022 : Congress छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं सरिता आर्य

Jan 17, 2022

उत्तराखंड। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि, सरिता आर्य ने देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की मेंम्बरशिप ले ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 

सरिता आर्य ने कहा है कि, वे बिना शर्त भाजपा में आई हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने सरिता आर्य को पार्टी के सभी पदों से हटाने के साथ छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सरिता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज है।