Loading...
अभी-अभी:

BSF कर रहा है 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, मिलेगी मोटी सैलरी

image

Mar 16, 2023

BSF भर्ती: BSF ने बंपर वैकेंसी निकाली हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर जल्द आवेदन करें। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

बीएसएफ ने हाल ही में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पद पर बंपर भर्ती निकाली थी। इन पदों पर आवेदन 27 फरवरी से शुरू हो गए हैं। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए, वे जल्द अप्लाई कर दें। बता दें कि बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2023 है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- rectt.bsf.gov.in आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
इन पदों से संबंधित विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में 25 फरवरी से 03 मार्च 2023 तक प्रकाशित किया गया था। इन पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत पात्रता के संबंध में अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना से देखें। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 1284 पद भरे जाएंगे। बीएसएफ की इन भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए उम्मीदवार को सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
इस भर्ती के लिए कुल 1284 पद हैं, जिनमें से 1220 पद पुरुष कांस्टेबलों के लिए और 64 पद महिला कांस्टेबलों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 वेतनमान के अनुसार 21,700-69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारी को मिलने वाली अन्य सभी सुविधाएं भी अभ्यर्थी को उपलब्ध होंगी। बता दें कि इन पदों पर चयन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह एक सीबीटी परीक्षा होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है, आप अपनी भाषा का चुनाव अपनी इच्छा के अनुसार कर सकते हैं। बता दें कि सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को ज्यादा फीस देने की जरूरत नहीं है।