Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ी भाषा राज्य की अस्मिता : पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे

image

Jun 30, 2017

रायपुर : मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों के लिये आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी भाषा प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। आज शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के सचिव और जाने माने कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होनें छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्य की अस्मिता का विषय बताया और अधिकारी-कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में छत्तीसगढ़ी भाषा का यथासंभव प्रयोग करने की वकालत की। मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय ने राजभाषा आयोग को आश्वासन दिया हैं कि मंत्रालय में छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रयोग करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे ने प्रशिक्षण के दौरान अपने छत्तीसगढ़ी हास्य व्यंग्य से अधिकारी-कर्मचारियों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।