Loading...
अभी-अभी:

शैलेष पाण्डेय कांग्रेस में हुये शामिल, कल होगी औपचारिक घोषणा

image

Jul 3, 2017

बिलासपुर  :  विधानसभा 2018 के इस चुनाव में मंत्री अमर अग्रवाल के सामने जगद गुरू स्वामी शंकराचार्य के भक्त शैलेष पाण्डेय रह सकते हैं। पाण्डेय छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालय डॉ. सी.वी. रमन के कुलसचिव हैं। आज बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की मौजूदगी में शैलेष पाण्डेय ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। हालांकि मंगलवार को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी  बीके हरिप्रसाद की मौजूदगी में शैलेष पाण्डेय की कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा होगी। बीते कई दिनों से शैलेष पाण्डेय के कांग्रेस में शामिल होने की खबर जोरों पर थी। सोमवार को भूपेश बघेल ने शैलेष पाण्डेय के कांग्रेस में प्रवेश की खबर पर मुहर लगा दी। इस मौके पर भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा कि शैलेष पाण्डेय के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। शैलेष पाण्डेय उच्च शिक्षित और एक बड़े विश्वविद्यालय के कुलसचिव हैं। शैलेष पाण्डेय ने अपने व्यवहार से बहुत ही कम समय में बिलासपुर वासियों के दिल में जगह बनाई हैं। यही नहीं उन्होंने बिना डरे प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा हैं। बताया जाता हैं कि शैलेष पाण्डेय मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी के भी बेहद करीबी माने जाते हैं। सी.वी.रमन विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी सुरेश पचौरी ने ही किया था। सुरेश पचौरी सोनिया और राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं। मतलब शैलेष पाण्डेय विधानसभा चुनाव के बेहद प्रबल दावेदार हो सकते हैं। बीते दिनों बिलासपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य निश्चिलानंद सरस्वती जी महराज ने शैलेष पाण्डेय के पक्ष में मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ खरी-खोटी कही थी। उन्होंने सीधे तौर मंत्री को धमकी भरे लहजे में कहा था कि उनके भक्त को डराने या धमकाने की कोशिश ना करें।

गौरतलब हैं कि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और कुलसचिव शैलेष पाण्डेय के बीच काफी समय से विवाद चल रहा हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं।