Mar 31, 2023
जांजगीर चाम्पा। सात फेरे लेने के लिए सात माह कम था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शादी पर रोक लगा दी। जांजगीर चाम्पा जिला में राम नवमी के अवसर पर कई शादियों हुई, वही बम्हनी डीह में एक परिवार ने अपनी दो बेटियों की शादी 2 भाइयो से तय की थी, और कल रात बाजा गाजा के साथ बारात भी दुन्हन लेने पहुंची। लेकिन बारात के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम भी गाँव पहुंची और छोटी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन किया जिसमे लड़की की उम्र 17 साल 5 महीना पाया और परिजनों को शादी ना करने की समझाइस दी और वर वधु दोनों पक्ष को समझाइस देते हुए शादी रुकवाई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बाल विवाह रोकने के लिए बने सख्त क़ानून को बताया और लोगो से बाल विकास विभाग ने बाल विवाह ना करने की अपील की।