Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका के अलावा कई एक्ट्रेस ने भी कराया एग्स फ्रीज

image

Mar 30, 2023

प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है उन्होंने अपनी मां के कहने पर 30 साल की उम्र में ही अपने एग्स फीज करा दिए थे। प्रियंका के मुताबिक, आगे चलकर मां बनने में दिक्कत न हो इसलिए उन्होंने पहले ही ये कदम उठा लिया था। हालांकि प्रियंका पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया है।

उनके अलावा टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह, पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन, राखी सावंत और काजोल की बहन तनीषा मुर्खजी भी अपने एग्स फीज करवा चुकी हैं। यह है एग्स फीजिंग ?: यह एक कॉमन मेथड है जिसमें महिला के गर्भाशय से हेल्दी एग्स को निकालकर मेडिकल सुपरविजन में स्टोर करके रखा जाता है।

बाद में जब भी महिला प्रेग्नेंट होना चाहती है तो उन एग्स को फर्टिलाइज करके भ्रूण बनाकर महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसमें किसी तरह का कोई गंभीर खतरा नहीं है और ये बेहद आसान तरीका भी है। फेमस टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो 34 साल की थीं तब उन्होंने अपने एग्स फीज करवा लिए थे। ये करने के बाद वो पूरी तरह फी महसूस करती हैं।

मोना का कहना है कि अभी वो बच्चे पैदा करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। हालांकि एग्स फीज करने से वो जब चाहे तब मां बन सकती हैं। उनकी शादी 2019 में फिल्म मेकर श्याम राजगोपालन से हुई थी। मोना सिंह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स के अलावा कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम भी किया है।