Loading...
अभी-अभी:

नहीं रहीं राखी सावंत की मां जया, कैंसर - ब्रेन ट्यूमर था

image

Jan 29, 2023

राखी सावंत की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शनिवार को 8 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वो करीब तीन साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। कुछ दिनों पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत खराब होती चली गई। वो मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।

एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में राखी सावंत के बेहद करीबी फैमिली फ्रैंड वाहिद अली खान ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया है। रविवार को राखी की मां के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

राखी सावंत ने भी दुखद खबर के बारे में बताते हुए कहा, मां अब नहीं रही। उन्होंने बताया कि मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया था और वो बहुत क्रिटिकल थीं। कैंसर, किडनी और लंग्स में फैल गया। ये बताते हुए राखी बेसुध होकर रोने लगीं। हॉस्पिटल से राखी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ फूट- फूटकर रोती दिख रही हैं। उनकी ये हालत देख उनके फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं।