Loading...
अभी-अभी:

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली 'भारत जोड़ो यात्रा' की आज समाप्ति , विपक्षी एकता दिखने की उम्मीद

image

Jan 30, 2023

राहुल गाँधी के नेतृत्व में चली भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन होगा।  समापन सोमवार को श्रीनगर के शेर-ए- कश्मीर स्टेडियम में होगा। इस मौके पर राहुल गाँधी ने कई विपक्षी दलों को न्योता भेजा है।  भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 10 बजे भारत जोड़ो स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद 11:30 बजे एक रैली होगी, जिसमें कांग्रेस के शासन वाले सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा ,  " यह उनके जीवन के सबसे खूबसूरत और गहन अनुभवों में से एक रहा है"।“मैंने लाखों लोगों से मुलाकात की, उनसे बात की। यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना था, यह देश भर में फैलाई जा रही नफरत और हिंसा के खिलाफ थी । हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। वास्तव में, किसी को भी इस तरह के प्यार भरी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के माध्यम से 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की।  पूरे मार्च के दौरान, राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं को संबोधित किया, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस, 275 से अधिक नियोजित वॉकिंग इंटरैक्शन, और 100 से अधिक बैठकें कीं।