Loading...
अभी-अभी:

अविश्वास के बाद अपनों को चेतावनियां, कांग्रेस पर अटैक

image

Dec 23, 2022

शिवराज सुबह से भाजपा विधायकों-मंत्रियों से रूबरू, शाम को पार्टी नेताओं संग मंथन

भाजपा ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की चाहे जैसी व्याख्या की है, लेकिन अंदरखाने इसे 'हल्के' में नहीं लिया है। कल इस पर चर्चा खत्म होने के बाद से ही भाजपा के भीतर अचानक काफी सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह से अपने निवास पर भाजपा विधायकों व कुछ मंत्रियों से अलग अलग चर्चा कर रहे हैं। सभी को उनके क्षेत्र की सियासी स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। शाम को वे भाजपा कार्यालय भी पहुंचेंगे। इधर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से कांग्रेस के कल के कुछ आरोपों पर कैफियत दी और पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को निशाने पर लिया।

60 विधायकों पर वक्रदृष्टि सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों समेत भाजपा के करीब साठ ऐसे विधायक हैं, जिनकी स्थिति उनके क्षेत्रों में ठीक नही पाई गई है। मुख्यमंत्री आज मालवा निमाड़ विधायकों से मुखातिब हैं। उन्होंने, पिछले महीने भी कुछ विधायकों को बुलाकर उनसे बात की थी और काम सुधारने के लिये छह महीने दिये थे। चौहान ने सभी भाजपा विधायकों के क्षेत्र का सर्वे भी कराया है। इन दो सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वे विधायकों को चेतावनी दे रहे हैं। करीब दस ऐसे मंत्री हैं जिनका काम व काम के आधार पर छवि संतोषजनक नहीं पाई गई है, इसमें सिंधिया खेमे के भी चार मंत्री शामिल है। लिहाजा सीएम इन्हें क्षेत्र के लोगों से संपर्क बनाने, सांसदों से समन्वय और क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से समीकरण सही करने के लिये कह रहे हैं।

अगला महीना महत्वपूर्ण

जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के लिये अगला महीना काफी उथलपुथल वाला हो सकता है, इसमें हाइकमान मप्र में भाजपा के लिये नई जमावट करेगा। यह जमावट संगठन से लेकर सत्ता तक नजर आयेगी। संगठन में कुछ नये चेहरों को सियासी समीकरणों की बाध्यता के चलते लाया जा रहा है जबकि मंत्रियों के रिपोर्टकार्ड के आधार पर कैबिनेट में बदलाव की रूपरेखा बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि एंटीइकम्बेंसी से निपटने के लिये भाजपा नये चेहरों को आखिरी साल में सामने लाने की योजना पर काम कर रही है।

पटवारी पर एक्शन होगा: नरोत्तम

भोपाल में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने विधानसभा में गलत जानकारी दी है। नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि परिशिष्ट अ में भाजपा कार्यालय में भोजन और नाश्ते की जानकारी बताई लेकिन उसका भुगतान भाजपा द्वारा किया गया यह तथ्य जीतू पटवारी ने छुपा लिए हैं। हम उनके खिलाफ प्रश्न संदर्भ समिति में मामला लेकर जाएंगे और उन पर कार्यवाही की मांग करेंगे। जीतू ने सदन को गुमराह किया है। यह काम वे पहले भी कर चुके हैं। नाथ ने कहा कि कल सदन में बिना ड्राइवर कंडक्टर के कल कांग्रेस की गाड़ी चल रही थी। कमलनाथ ने अपने ही दल के अविश्वास को बकवास मान लिया।

जवाबी विकास यात्रा की तैयारी

मुख्यमंत्री का पूरा फोकस अब प्रस्तावित विकास यात्रा पर है। उन्होंने विधायकों से कहा है कि वे 1 फरवरी से विकास यात्रा की ताकत से तैयारी करें। जनवरी में शासन के जितने भी काम, कार्यक्रम और हितग्राही मूलक आयोजन हैं, उसमें विधायक शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि विकास यात्रा के बाद वह फोल्डर देखा जाएगा, जिसमें विधायक की तमाम गतिविधिया होंगी।