Loading...
अभी-अभी:

अब माफियाओं की खैर नहीं !

image

Oct 8, 2021

विकास सिंह सोलंकी । मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी लगातार माफियाओं के अवैध मकान पर नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है।

सभी माफियाओं की लिस्ट तैयार
इंदौर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आने वाले दिनों में माफियाओं पर शिकंजा कसने और अवैध निर्माण पर कार्यवाही के संकेत दिए हैं। दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा जिले के भू माफिया, शराब माफिया, मिलावट माफिया सहित सभी माफियाओं की लिस्ट तैयार कर ली गई है जो जल्द ही निगम को मिलने वाली है।

सीएम शिवराज ने दिए माफियाओं पर कार्यवाही के निर्देश
नगर निगम इंदौर माफियाओं के अवैध कब्जे व् उनके द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण पर कार्यवाही की रणनीति लगातार बना रहा है। गौरतलब है की, माफियाओं को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह लगातार उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दे रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में इंदौर में माफियाओं पर बढ़ी कार्यवाही इंदौर प्रशासन द्वारा की जा सकती है।