Loading...
अभी-अभी:

MP : चुनाव से पहले राजस्व निरीक्षक बनेंगे नायब तहसीलदार, 502 पद हैं खाली

image

Oct 14, 2022

एमपी में 502 नायब तहसीलदार के पद खाली हैं, विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, चुनाव से पहले RI (राजस्व निरीक्षक) नायब तहसीलदार बनेंगे, उन्हें फिर से प्रभार दिए जाएंगे।

राजस्व निरीक्षक को सौंपा जाएगा तहसीलदार का प्रभार ; - फिर से MP में RI को तहसीलदार का प्रभार सौंपा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रदेश में अभी तक की स्थिति में नायब तहसीलदार के कुल 1242 पद मंजूर हैं, इनमें 502 पद खाली है। इस साल सेवानिवृत्ति के कारण 2 पद और रिक्त होंगे, ऐसे में 504 पदों पर नायब तहसीलदार को प्रभार सौंपा जाएगा। सरकार ने इस पद के लिए राजस्व निरीक्षकों को प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार की तरफ से तैयार प्रस्ताव के अनुसार ऐसे राजस्व निरीक्षक जिन्होंने अपने 5 साल नौकरी कर ली, वह प्रमोशन के पात्र होंगे।

इससे पहले पांच बार RI को नायब तहसीलदार की शक्तियां उपलब्ध कराई गई थी : -बता दें कि, इससे पहले 5 बार राजस्व निरीक्षक को नायब तहसीलदार की शक्तियां उपलब्ध कराई गई थी। अब तहसीलदार भू - अभिलेख अधीक्षक से डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ करने की कार्यवाही भी प्रक्रिया में बनी हुई है। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक को भी नायब तहसीलदार का प्रभार सौंपा जाएगा।

चुनाव के लिए नायब तहसीलदार के पदों पर फिर से की जाएगी भर्ती ; -बताते चले कि, साल 2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए नायब तहसीलदार के पदों पर फिर से भर्ती की जाएगी। राजस्व विभाग द्वारा भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक साल का वक्त बचा है, अब सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए फैसला ले रही है। ऐसे में सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।