Feb 11, 2020
आज सुबह 8 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी है। प्रांरभिक रुझान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। अगर उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सीट गोकलपुर की बात करें तो इस बार क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं। पिछली बार दिल्ली में इस सीट पर आप से फतेह सिंह को चुनाव लड़ाया गया था।
बता दें कि गोकलपुर विधानसभा सीट से इस बार आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पिछले चुनाव में आप की ओर से फतेह सिंह ने चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी ने फतेह सिंह के स्थान पर सुरेंद्र कुमार पर विश्वास जताया है। वहीं बीजेपी की ओर से रणजीत सिंह और कांग्रेस की ओर से एसपी सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ने वाले फतेह सिंह ने 2015 में आप के बैनर तले चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार रंजीत सिंह को 31968 वोटों से हराया था और फतेह सिंह को 71240 वोट मिले थे। इस बार फतेह सिंह को आम आदमी पार्टी से मौका नहीं मिला और वो इस बार एनसीपी की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।