Jul 17, 2023
ओमन चांडी 2004-2006 और 2011-2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।
ओमन चांडी ने 50 से अधिक वर्षों तक कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह पुथुपल्ली से विधायक थे। चांडी ने पहली बार 1970 में पुथुपल्ली का प्रतिनिधित्व किया था जब वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वह 1977 में के करुणाकरण कैबिनेट में पहली बार मंत्री बने , दो बार मुख्यमंत्री भी बने। वह विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। चांडी एक ऐसे नेता थे जो हमेशा अपने लोगों के लिए उपलब्ध रहते थे। जब वह मुख्यमंत्री थे तब लोगों की शिकायतें सुनने के लिए शुरू किया गया उनका कार्यक्रम "जनसंबर्क शिकायत" बहुत लोकप्रिय था। अपनी बीमारी के बाद, उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था और फिर उन्होंने बेंगलुरु में अपना इलाज जारी रखा। कांग्रेस के साथ साथ देश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी है।