Loading...
अभी-अभी:

मस्क को पछाड़कर अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर

image

Dec 20, 2022

अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की बादशाहत कायम है। सिर्फ भारत नहीं, दुनियाभर में उनका डंका बज रहा है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी भले ही एलन मस्क से पीछे हो, लेकिन बीते एक साल में उन्होंने ट्विटर के सीईओ को पछाड़कर नया मुकाम हासिल कर लिया है।

साल 2022 में एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ट्विटर खरीदने के बाद से लगातार एलन मस्क ने नेटवर्थ में लगातार गिरावट आ रही है। एक साल में मस्क ने 114 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवा दी, जबकि भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की कमाई में जबरदस्त उछाल आया।

साल 2022 के अडानी समूह के चैयरमैन गौतम अडानी के लिए जबरदस्त फायदेमंद साबित हुआ है। साल 2022 में उन्होंने ना केवल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स का जगह हासिल कर ली, बल्कि इस साल सबसे ज्यादा करने वाले बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 49 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में गौतम अडानी नंबर 1 बन गए हैं। जबकि ट्विटर, स्पेसएक्स, टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए हैं। अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क टॉप 10 के निचले पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ला किंग एलन मस्क की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट हुई है। साल 2022 में मस्क से 109 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी।