Loading...
अभी-अभी:

मोर को अपने हाथों से दाना खिलाते दिखे पीएम मोदी, शेयर किया वीडियो

image

Aug 23, 2020

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका मोर प्रेम दिखाई दे रहा है। वीडियो में वे मोर को अपने हाथों से दाना खिलाते दिख रहे हैं। वे जब टहल रहे हैं तो मोर भी उनके आस—पास घूम रहा है। उनको देखकर अपने पंख फैला रहा हैै। पीएम ने वीडियो के साथ एक कविता भी शेयर की है। जो इस प्रकार है।

भोर भयो, बिन शोर,
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।

रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा,
अंतर्मन की अनंत धारा
मन मंदिर में उजियारा सारा,
बिन वाद-विवाद, संवाद
बिन सुर-स्वर, संदेश
मोर चहकता मौन महकता।