Mar 4, 2023
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस हर नुक्कड़ और चौराहे पर जेल में बंद मंत्रियों के पोस्टर लगाकर आम आदमी पार्टी को घेरेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने गुरुवार को कहा कि इसके जरिए आम लोगों तक घोटालों का सच पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने भ्रष्ट मंत्रियों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बर्टिंगे। लेकिन, कांग्रेस भी पीछे नहीं रहने वाली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता हर नुक्कड़ चौराहे पर जेल में बंद मंत्रियों के पोस्टर लगाएंगे और कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके कारनामों से लोगों को अवगत कराएंगे।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सभी नेताओं से विचार-विमर्श करके इस अभियान की रूप रेखा तैयार कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गद्दी छोड़कर घर- घर जाकर माफी मांगनी चाहिए।
इस बीच दिल्ली भाजपा ने जानकारी दी कि वह दिल्ली सरकार के खिलाफ शुक्रवार को छह स्थानों पर जन जागरण अभियान चलाएगी। इसमें भाजपा नेताओं और कार्यकताओं की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जाएगी। दिल्ली सरकार के विरुद्ध बनी संघर्ष समिति के सचिव कुलजीत सिंह चहल ने बताया है कि भाजपा लगातार शराब घोटाले को लेकर
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सभी नेताओं से विचार-विमर्श करके इस अभियान की रूप रेखा तैयार कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गद्दी छोड़कर घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। सचदेवा ने कहा कि आप नेताओं को जनता को यह भी बताना चाहिए आखिर शराब नीति वापस क्यों ली। आवाज उठाती रही है और आज उसके परिणाम सबके सामने हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को होने वाले जन जागरण अभियान में प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा सीलमपुर चौक पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता आर के आश्रम मेट्रो स्टेशन पर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर नंगली डेयरी चौक पर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय चिराग दिल्ली में और जामा मस्जिद के पास होने वाले जन जागरण अभियान का नेतृत्व पूर्व महापौर जय प्रकाश करेंगे।
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गुरुवार को दिल्ली सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को भ्रष्टाचार और घोटालों की राजधानी बना दिया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया दावा करते हैं कि उन्होंने देश के सर्वोत्तम स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री दिए, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने देश को दो घोटालों के मास्टर माइंड मंत्री दिए ।
सचदेवा ने कहा कि आप नेताओं को जनता को यह भी बताना चाहिए आखिर शराब नीति वापस क्यों ली। उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को टेंडर क्यों दिए और आखिर इतने दिनों से सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने क्लासरूम, डीटीसी, बिजली सब्सिडी और जलबोर्ड में लगभग 58,000 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिल्ली को लूटने का काम किया है। केंद्र की आयुष्मान योजना को रोककर आप ने गरीबों के साथ धोखा किया है।








