Loading...

सूने घर में लाखों के माल पर हाथ साफ, दशहरा देखने गया था पूरा परिवार

image

Oct 12, 2016

दमोह। शहर के हिंडोरिया थाना के वार्ड क्रमांक 7 के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश घर से लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रहीम खान अपने पूरे परिवार के साथ दशहरा देखने गए थे। जिसका मौका पाकर चोरों ने घर में रखे नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित रहीम खान ने मामले की रिपोर्ट हिडोरिया थाने में दर्ज की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।