Loading...
अभी-अभी:

भगत सिंह कुशवाहा समेत तीन गिरफ्तार, कुशवाहा भवन हड़पने के आरोप में कार्रवाई

image

Dec 11, 2025

भगत सिंह कुशवाहा समेत तीन गिरफ्तार, कुशवाहा भवन हड़पने के आरोप में कार्रवाई

भोपाल। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मामला टीटी नगर स्थित कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन को निजी संपत्ति बनाने से जुड़ा है।

फर्जी दस्तावेज से 15 साल तक कब्जा

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जाली कागजात तैयार कर कुशवाहा भवन पर अवैध कब्जा कर रखा था। पिछले 15 वर्षों से इस भवन में भाजपा ओबीसी मोर्चा का कार्यालय और गर्ल्स हॉस्टल चलाया जा रहा था। समाज को आवंटित इस भवन को निजी उपयोग में लाने का गंभीर आरोप है।

दो साल की जांच के बाद FIR

टीटी नगर थाने में वर्ष 2022 में भगत सिंह कुशवाहा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई थी। लंबी जांच के बाद 2024 में एफआईआर दर्ज की गई। एसीपी अंकिता खातेकर ने बताया कि सबूत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए

भगत सिंह कुशवाहा के साथ भाजपा नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर सामुदायिक संपत्ति को व्यक्तिगत लाभ के लिए हड़पने का आरोप लगा है।

समाज में आक्रोश, जांच जारी

कुशवाहा समाज के लोगों में इस घटना से आक्रोश है। पुलिस ने भवन को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Report By:
Monika